Posts

Showing posts from March, 2017

अलाउद्दीन खिलजी की इतिहास प्रसिद्ध चितौड़गढ़ विजय । Historically famous Chittorgarh victory of Alauddin Khilji.

Image
अलाउद्दीन खिलजी की विजय (1297-1311 ईस्वीं) अलाउद्दीन खिलजी उत्तरी भारत की विजय (1297-1305 ईस्वीं)-- अलाउद्दीन खिलजी की इतिहास प्रसिद्ध चितौड़गढ़ विजय व प्रारंभिक सैनिक सफलताओं से उसका दिमाग फिर गया था। महत्वाकांक्षी तो वह पहले ही था। इन विजयों के उपरांत वह अपने समय का सिकंदर महान बनने का प्रयास करने लगा। उसके मस्तिष्क में एक नवीन धर्म चलाने तक का विचार उत्पन्न हुआ था, परन्तु दिल्ली के कोतवाल काजी अल्ला उल मुल्क ने अपनी नेक सलाह से उसका यह विचार तो समाप्त कर दिया। उसने उसको एक महान विजेता होने की सलाह अवश्य दी। इसके अनंतर अलाउद्दीन ने इस उद्देश्य पूर्ति के लिए सर्वप्रथम उत्तरी भारत के स्वतंत्र प्रदेशों को विजित करने का प्रयास किया। 1299 ईस्वी में सुल्तान की आज्ञा से उलुगखां तथा वजीर नसरत खां ने गुजरात पर आक्रमण किया। वहां का बघेल राजा कर्ण देव परास्त हुआ। वह देवगिरी की ओर भागा और उसकी रूपवती रानी कमला देवी सुल्तान के हाथ लगी। इस विजय के उपरांत मुसलमानों ने खंभात जैसे धनिक बंदरगाह को लूटा। इस लूट में प्राप्त धन में सबसे अमूल्य धन मलिक कापुर था, जो कि आगे चलकर सुल्तान का

शाही अंदाज में निकली गणगौर की सवारी। Royal Rajasthan Gangour Festival.

Image
शाही अंदाज में निकली गणगौर की सवारी। 30 मार्च, 2017 शाम 6 बजे। तिरपोलिया गेट (City Place) सड़क के दोनों और देसी विदेशी दर्शकों की भीड़। तिरपोलिया गेट से लेकर, तिरपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार,छोटी चोपड़, बड़ी चौपड़, तक का रास्ता पैदल यात्रियों के अलावा सभी तरह के वाहनों के लिए बिलकुल बंद कर दिया गया था। मौका था जयपुर की शाही गणगौर सवारी का। सड़क के दोनों और देसी विदेशी दर्शकों का हुजूम। बच्चे, बूढ़े,जवान, मर्द, औरतें सब इंतजार कर रहे थे जयपुर की शाही सवारी का। जयपुर 2017  खास आकर्षण।  आप को जानकर आश्चर्य होगा की इस शाही सवारी में सालों से परम्परागत रूप से जो कार्यक्रम चला आ रहा है, उसे अब राजस्थान पर्यटन विभाग,जिला प्रशासन, सवाई मानसिंह द्वितीय संग्राहलय ट्रस्ट, नगर निगम जयपुर मिलकर निभा रहे है। इस शाही सवारी के मुख्य आकर्षण इसमें शामिल गणगौर के पारम्परिक जुलुस के साथ कच्ची घोड़ी नृत्य,कालबेलिया नृत्य,बहुरूपिया,अलगोजा,गैर,चकरी नृत्य आदि है। जुलुस के साथ जयपुर के मशहूर बैंड अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देते हुए साथ साथ चलते है। इनमें एशिया प्रसिद्ध जिया बैंड जुलुस के ठीक आगे आगे चलता है। जिय

गर्मी की छुट्टी और आपके बच्चे। Summer vacation & your kids

Image
गर्मी की छुट्टी और आपके बच्चे।   गर्मियों की छुटियाँ स्टार्ट होने वाली है। बच्चों की छुट्टियों में अक्सर हम कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाते है। अब घूमना तो 5-10 दिन का हो सकता है। लेकिन छुटियाँ लंबी होती है। तो इन लंबी छुटियों में क्या करें, कि बच्चों के समय का सही सदुपयोग हो सके।  बच्चे  बच्चे  1.  सबसे   पहले   आप   उनसे   उनकी   चॉइस   के  10  टॉपिक   चुनने   के   लिए   कहें।   सबसे पहले आप अपने बच्चों से इस बारे में सवाल करे ? आप जब बच्चों से इस तरह से पूछेंगे तो उन के मन में जिज्ञासा होगी कि, कुछ नया होने वाला है। आप बच्चों से कहे कि, वे अपनी अपनी 10 एक्टिविटी लिख कर लाएं, जो वे इन छुट्टियों में करना पसंद करेंगे। अब आप यकीन मानिये बच्चे इस कार्य को बड़ी ईमानदारी से करके लाएंगे।  2. आप के 2 या 2 से ज्यादा   बच्चे है तो उन सब   की चॉइस में से कॉमन चॉइस सेलेक्ट करें।   अब आप बच्चों के द्वारा लिख कर लाये गए उन के टॉपिक्स को ध्यान से देखें। इस दौरान कोशिश करें की बच्चे आप के पास हो। साथ साथ बच्चों की प्रशंशा करें कि, वाह ! क्या आईडिया है। इससे ब

राजस्थान दिवस समारोह। Vibrant Rajasthan Diwas

Image
राजस्थान दिवस समारोह।  प्रस्तुति 1  राजस्थान दिवस -2017 .  4-दिवसीय 'राजस्थान दिवस' जीवंत गतिविधियां - लेजर शो, सेना की ड्रिल, बॉलीवुड का प्रदर्शन, फैशन शो और बहुत कुछ  है! मोहित चौहान और बीबी रसेल उत्सव के स्टार हाईलाइट हैं ... राजस्थान - वास्तव में अद्वितीय, रंगीन संस्कृति का एक राज्य दुनिया के सबसे पुराने जनजातियों में से एक है, जिसमें भील, बंजारा, लोहार, मीणा और मेव शामिल हैं। आप आसानी से राजस्थानी मूल की रोजमर्रा की जिंदगी में प्रामाणिक राजस्थानी संस्कृति और इतिहास को मसालेदार व्यंजन, शानदार लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत और बहुत कुछ सरलता से पा सकते हैं। शानदार इतिहास, परंपराओं और स्मारकों के साथ, राज्य दुनिया भर से अनगिनत पर्यटकों को आकर्षित करता है क्या आप रेगिस्तानी राज्य राजस्थान की सच्ची भव्यता और रॉयल्टी का अनुभव करना चाहते हैं ? राजस्थान दिवस 2017 पर पांच दिन का उत्सव आप की इस जिज्ञासा को शांत कर सकता है। 27 से 30 मार्च तक हो रहे इस उत्सव का आंनद ले पधारे राजस्थान। प्रस्तुति 2  पांच  दिवसीय समारोह की शुरुआत आज सवाई मान सिंह स्टेडियम में शाम को रंगार

जयपुर के पांच उत्कृष्ट सेवा देने वाले हॉस्पिटल्स Top 5 Hospitals in Jaipur

Image
जयपुर के पांच उत्कृष्ट सेवा देने वाले हॉस्पिटल्स  1. सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एंव हॉस्पिटल्स।  ये राजस्थान का सबसे बड़ा हॉस्पिटल है। यहाँ पूरे राजस्थान के आलावा पडोसी राज्यों से भी मरीज स्वास्थ्य लाभ के लिए आते रहते है। यह हॉस्पिटल सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आता है। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत इस हॉस्पिटल के अलावा इसके अंतर्गत कुछ और हॉस्पिटल्स को भी यूनिट की तरह रखा गया है। जिनकी सूचि निम्न है -- (A) महिला चिकित्सालय (B) श्वसन रोग संस्थान (C) मनःश्चिकित्सीय केंद्र (D) गणगौरी हॉस्पिटल (E) जे. के. लोन (F) जनाना अस्पताल (G) Isolation Hospital इनके अलावा कुछ और हॉस्पिटल्स को मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत हाल ही के वर्षों में रखा गया है, जैसे जैपुरिया हॉस्पिटल, कांवटिया हॉस्पिटल आदि। एसएमएस मेडिकल कॉलेज और अटैचमेंट अस्पताल, जयपुर, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर -302004, राजस्थान-भारत हमें कॉल करें - 0141-2560291 और 0141-2518222 हमें ईमेल करें - officeprincipalsmsmc@gmail.com http://www.education.rajasthan.gov.in/smsmcjaipur SMS HOSPITAL, JAIPUR 2. संतोकबा दुर्लभज

5 महत्वपूर्ण जानकारी जयपुर मेट्रो के बारे में। 5 fact about Jaipur Metro.

Image
5 महत्वपूर्ण जानकारी जयपुर मेट्रो के बारे में।  जयपुर राजस्थान का सबसे बड़ा शहर। राजस्थान भारत में क्षेत्रफल की दृस्टि से सबसे बड़ा राज्य है। जयपुर को  भारत के सबसे बड़े राज्य की राजधानी होने का गौरव प्राप्त है। जयपुर भारत का सबसे पहला शहर है जो पूर्णतया योजनाबद्ध तरीके से बसाया गया है। सन 1727 में यहाँ  महाराजा सवाई जय सिंह  द्वारा इस ऐतिहासिक शहर की नींव पड़ी थी। बंगाल के सुप्रषिद्ध वास्तु शास्त्र ज्ञाता श्री विद्याधर भट्टाचार्य के निर्देशन में इस शहर का निर्माण कार्य हुवा। उनके निर्देशन में इस खूबसूरत ऐतिहासिक शहर की हर गली, बाजार की सड़के पूर्व से पश्चिम तथा उत्तर  दक्षिण आपस में समकोण पर काटती है। आप शहर में घूमेंगे तो आप किसी भी सड़क या गली से गुजरें वह आपको मुख्य सड़क पर ले जाएगी। इसलिए इस शहर में गुम होने के चांस बहूत कम है। यह खूबसूरत शहर सन 2015 से मेट्रो रेल क्लब में शामिल हो गया है। इस क्लब में दिल्ली NCR, कोलकाता, बेंगलुरु, गुरुग्राम (पहले गुडगाँव), तथा मुम्बई पहले से है। 13 नवम्बर 2013 से पहले फेज का निर्माण कार्य शुरू हुवा जो सन 2014 में पूर्ण हो गया था। लेकिन पहले दिसम्बर

भारत में इस समय 10 महत्वपूर्ण मुद्दे । Top 10 issues in India right now.

भारत में इस समय 10 महत्वपूर्ण मुद्दे।  भारत में इस समय जो महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हो रही है, में आज उनके ऊपर थोड़ा सा प्रकाश डाल रही हूँ। ये मुद्दे अलग अलग लोगों की राय के अनुसार अलग अलग हो सकते है। कहने का मतलब आप के लिए ये मुद्दे 1 -10 तक की रेटिंग में ऊपर नीचे हो सकते है। समय के अनुसार बदलाव आता है। आप जब इस पोस्ट को पढ़े तो इसके प्रकाशन की तिथि पर गौर जरूर कर लेना। क्योंकि हो सकता है, पोस्ट पुरानी होने के साथ परिस्थितियों में बदलाव आ जाये, और आप मेरे को दोष दें। भारत संक्रमण काल से गुजर रहा है। संक्रमण काल इस दृष्टि से कि पिछले एक दशक से राजनितिक उथल पुथल, संचार क्रांति, रोजगार, महंगाई, रहन सहन, नैतिक मूल्यों का ह्रास, भ्रष्टाचार, गुंडा गर्दी, अपराध, आम लोगों का व्यवहार इन सब में आमूल चूल परिवर्तन आया है। इस लिए इसको हम संक्रमण काल कह सकते है। पिछले दस वर्षों में भारत में राजनितिक परिदृश्य में बहूत से परिवर्तन हुए है। मसलन नए राजनितिक दलों का उदय, क्षेत्रीय दलों की मतदाताओं पर पकड़ ढीली होना या अपना जनाधार खोना, सबसे बड़े व सबसे पुराने राजनितिक दल का प्रभाव कम होना, दिल्ली जैसे कें

बाल विवाह और राजस्थान। Prevent Child Marriage and Support us! Child marriage is a human rights violation.

Image
बाल विवाह और राजस्थान। जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है, राजस्थान तपने लगा है। आने वाले दिनों में भयंकर लू के थपेड़ो से जन जीवन अस्त व्यस्त होने वाला है। राजस्थान भारत के ऐसे भौगोलिक क्षेत्र का नाम है, जिसे हम थार के रेगिस्तान से लेकर दक्षिण पूर्व चम्बल के बीहड़ों के बीच बसे प्रदेश के रूप मेँ जानते है। राजस्थान अपनी अनूठी सांस्कृतिक विरासतों के लिए जाना जाने वाला प्रदेश है। विदेशो से आने वाले पर्यटकों के नक़्शे में राजस्थान सबसे ऊपर होता है। अरावली पर्वतमाला इसे लगभग दो समान भागो में विभाजित करती है। मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ के अलग होने के बाद ये भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है। कालांतर में विदेशी आक्रांताओं के निशाने पर इसलिए रहा, क्योंकि यह सुदूर पश्चिम से आने वाले हर विदेशी आक्रमणकारी के स्थल मार्ग में आता था। लेकिन फिर भी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं के कारण विश्व पटल पर विशेष स्थान रखता है। 1. राजस्थान में बाल विवाह। राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विविधता, अमूल्य ऐतेहासिक धरोहरों, की दृष्टि से समृद्ध प्रदेश है। आर्थिक दृष्टि से पिछड़ा हुवा प्रदेश है। इसके पीछे बहूत कारण है।

How to create a beautiful blog with blogger platform?

Image
नमस्ते ! आज अपन बात करते है की कैसे एक सूंदर ब्लॉग बनाया जाये।  चलिए शुरू करते है। सबसे पहले आप गूगल पर अपने जीमेल अकाउंट से लॉगिन करें। उसके उसके बाद आप को गूगल सर्च में ब्लॉग स्पॉट सर्च करना है। जब आप सर्च करेंगे तो इस तरह का इंटरफ़ेस दिखाई देगा। 1. आप रेड सर्किल में जो एड्रेस बार है उस पर क्लिक करके आगे बढ़ेंगे तो आप को अपनी प्रोफाइल सहित कुछ इस तरह दिखाई देगा।  2.  अब आप यहाँ पर नीचे कंटिन्यू ब्लोगर पर क्लिक करके आगे बढे। आगे बढ़ने पर आप को कुछ इस तरह की pic दिखाई देगी।  3.  अब आप को ये pic दिखाई दे तो आप ऊपर got it पर क्लिक करके नीचे ब्लैक सर्किल में create new blog पर क्लिक करेंगे तो आप अपना सूंदर ब्लॉग बनाने के लिए तैयार है।  4. अब आप को आगे जो डयलॉग बॉक्स दिखाई दे उसमें अपने ब्लॉग के बारे में जानकारी भर दें। जानकारी भरने के बाद आपका ब्लॉग अपकी पहली पोस्ट डालने के लिए तैयार है। देखें pic .   अब आप ऊपर title में अपने ब्लॉग का नाम दें। नीचे अड्रेस में अपने ब्लॉग का अड्रेस दें।  इस एड्रेस से विज़िटर आपके ब्लॉग तक पहुंचेंगे। फिर नीचे create ब्लॉग पर क्लिक कर दें।  

Introduction what is blog and how it work?

ब्लॉग के बारे में जो आप जानना चाहते हों।  नमस्कार दोस्तों ! जैसा की शीर्षक से थोड़ा बहुत आईडिया आया हो।  ब्लॉग क्या है और ये कैसे काम करता है। ब्लॉग एक स्पेस एक जगह जहाँ पर आप अपने विचार, आईडिया, आपकी सोच, आप लोगों को क्या बताना चाहते है, ये सब लिख कर बता सकते है। जैसे पुराने टाइम में कोई लेखक अपनी बात कहने के लिए उपन्यास, निबंध, कहानी, कविता का सहारा लेता था। ठीक उसी का ये नया रूप है। आप अपने ब्लॉग को उचित शीर्षक दे कर पाठको का ध्यान आकर्षित कर सकते है। अब शीर्षक क्या हो ? शीर्षक आप कैसा रखे ये आप पर निर्भर करता है, लेकिन मेरी राय में शीर्षक आप को ऐसा चुनना चाहिए जिससे पता चले की हाँ इसमें क्या लिखा होगा। ऐसा नहीं की आप शीर्षक तो तड़कता फड़कता रख दें, व अंदर पठन सामग्री कुछ और ही हो। ध्यान रखे की शीर्षक जो आप लिखना चाहते है, उससे मेल खता हुवा हो ताकि आप के पाठक आप की पोस्ट को नकारे नहीं।  मन लो आप ने पाठको को आकर्षित करने के लिए शीर्षक अलग हटकर दे दिया लेकिन अंदर पठन सामग्री नहीं है, या शीर्षक से मेल नहीं खाती है, तो अगली बार पाठक के सामने आपकी पोस्ट आने पर भी वो इसे बिना पढ़े आगे चला