अलाउद्दीन खिलजी की इतिहास प्रसिद्ध चितौड़गढ़ विजय । Historically famous Chittorgarh victory of Alauddin Khilji.

Image
अलाउद्दीन खिलजी की विजय (1297-1311 ईस्वीं) अलाउद्दीन खिलजी उत्तरी भारत की विजय (1297-1305 ईस्वीं)-- अलाउद्दीन खिलजी की इतिहास प्रसिद्ध चितौड़गढ़ विजय व प्रारंभिक सैनिक सफलताओं से उसका दिमाग फिर गया था। महत्वाकांक्षी तो वह पहले ही था। इन विजयों के उपरांत वह अपने समय का सिकंदर महान बनने का प्रयास करने लगा। उसके मस्तिष्क में एक नवीन धर्म चलाने तक का विचार उत्पन्न हुआ था, परन्तु दिल्ली के कोतवाल काजी अल्ला उल मुल्क ने अपनी नेक सलाह से उसका यह विचार तो समाप्त कर दिया। उसने उसको एक महान विजेता होने की सलाह अवश्य दी। इसके अनंतर अलाउद्दीन ने इस उद्देश्य पूर्ति के लिए सर्वप्रथम उत्तरी भारत के स्वतंत्र प्रदेशों को विजित करने का प्रयास किया। 1299 ईस्वी में सुल्तान की आज्ञा से उलुगखां तथा वजीर नसरत खां ने गुजरात पर आक्रमण किया। वहां का बघेल राजा कर्ण देव परास्त हुआ। वह देवगिरी की ओर भागा और उसकी रूपवती रानी कमला देवी सुल्तान के हाथ लगी। इस विजय के उपरांत मुसलमानों ने खंभात जैसे धनिक बंदरगाह को लूटा। इस लूट में प्राप्त धन में सबसे अमूल्य धन मलिक कापुर था, जो कि आगे चलकर सुल्तान का

Gurmeet Ram Rahim Singh's Rape Verdict. राम रहीम पर लगे आरोपों की पूरी लिस्ट



Gurmit Ram Rahim

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह आज शुक्रवार को दोषी करार दिये गए हैं।

रेप केस में पंचकूला की सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें दोषी पाया है। अब उनको 28 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी। फिलहाल उन्हें कोर्ट से सीधे अम्बाला जेल ले जाया गया है। उधर हरियाण सरकार की ओर से फैसले के बाद हर स्थित से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली गयी है।
राम रहीम पर लगे आरोपों की पूरी लिस्ट

गुरमीत राम रहीम, एक नाम, जिसका इतिहास किसी रहस्य से कम नहीं है। उन्हें एक संत के रूप में देखा जाता रहा है। समाजसेवा से लेकर फिल्मों में सुपर हीरो तक, वो सभी जगह नजर आ चुके हैं। यही वजह है कि वो अपने सत्संग से कम, अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं। इन सब के बीच उनका विवादों से भी गहरा रिश्ता रहा है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर एक साध्वी के साथ रेप का अारोप लगा। ये अारोप 2002 को एक गुमनाम लैटर के जरिए लगाया गया। तब उच्च न्यायालय ने लेटर का संज्ञान लेते हुए सितम्बर 2002 को मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। सीबीआई ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई, 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया। इस मामले में डेरा प्रमुख को जमानत तो मिल गई, लेकिन यह मामला लंबे समय से पंचकुला की सीबीअाई अदालत में चल रहा है।

यहीं नहीं बाबा राम रहीम पर और भी बहुत से संगीन अारोप हैं। माना जाता है कि गुरमीत सिंह राम रहीम का गुरजंत सिंह जोकि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का सदस्य है, उससे करीब का संबंध है।

पत्रकार छत्रपति ने साध्वी बलात्कार मामले को उजागर किया था।
पत्रकार छत्रपति 

राम रहीम पर एक पत्रकार और एक अन्य की हत्या का भी अारोप है। आरोप है कि छत्रपति ने साध्वी बलात्कार मामले को अपने अखबार में छापा तो नवंबर 2002 में उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। ये मामला अभी फाइनल स्टेज में है। ये मामला उसी कोर्ट में है, जिसमे बाबा राम रहीम पर फैसला आना है।

राम रहीम पर ये भी आरोप है कि उन्होंने डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की भी हत्या करवाई, क्योंकि वो डेरे के कई राज जान चुका था। रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या कर दी गई थी, और तब इन दोनों हत्याओं में डेरा सच्चा सौदा का नाम सामने आया था।

बाबा पर 400 साधुओं को नपुंसक बनाने का मामला भी दर्ज है। डेरा में यह कहकर साधुओं को नपुंसक बनाया गया था कि नपुंसक बनाए जाने से वे लोग डेरा प्रमुख के जरिए प्रभु को महसूस कर सकेंगे।

यही नहीं डेरा सच्चा सौदा का साम्राज्य विदेशों तक फैला हुआ है। देश में डेरा के करीब कई आश्रम हैं और उसकी शाखाएं अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूएई तक फैली हुई हैं।

डेरा प्रमुख पर ये भी आरोप है, कि वो अपने आश्रम में निजी सेना को प्रशिक्षण भी देते रहते हैं। बाबा जब बाहर निकलते हैं, तो उनके साथ कई अंगरक्षक भी दिखाई देते हैं।

आरोप ये भी है, कि 700 एकड़ के सिरसा वाले आश्रम में एक छोटी-मोटी सेना को भी तैयार किया गया है। डेरे के समर्थक एेसे किसी अारोप को नहीं मानते और अपने गुरू की पेशी पर भड़के हुए हैं। समर्थकों का कहना है कि फैसला चाहे जो भी हो वह राम रहीम को अांच तक नहीं अाने देंगे।

इसलिए ही सुरक्षा को देखते हुए हरियाणा और पंजाब के चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। दोनों प्रदेशों में हाई अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

वैशाख चौथ व्रत की कहानी। A story of Vaishakh Chturth.

बछबारस की कहानी । Bachh Baras Katha aur Pooja Vidhi in Hindi.

जयपुर के पांच उत्कृष्ट सेवा देने वाले हॉस्पिटल्स Top 5 Hospitals in Jaipur