Posts

अलाउद्दीन खिलजी की इतिहास प्रसिद्ध चितौड़गढ़ विजय । Historically famous Chittorgarh victory of Alauddin Khilji.

Image
अलाउद्दीन खिलजी की विजय (1297-1311 ईस्वीं) अलाउद्दीन खिलजी उत्तरी भारत की विजय (1297-1305 ईस्वीं)-- अलाउद्दीन खिलजी की इतिहास प्रसिद्ध चितौड़गढ़ विजय व प्रारंभिक सैनिक सफलताओं से उसका दिमाग फिर गया था। महत्वाकांक्षी तो वह पहले ही था। इन विजयों के उपरांत वह अपने समय का सिकंदर महान बनने का प्रयास करने लगा। उसके मस्तिष्क में एक नवीन धर्म चलाने तक का विचार उत्पन्न हुआ था, परन्तु दिल्ली के कोतवाल काजी अल्ला उल मुल्क ने अपनी नेक सलाह से उसका यह विचार तो समाप्त कर दिया। उसने उसको एक महान विजेता होने की सलाह अवश्य दी। इसके अनंतर अलाउद्दीन ने इस उद्देश्य पूर्ति के लिए सर्वप्रथम उत्तरी भारत के स्वतंत्र प्रदेशों को विजित करने का प्रयास किया। 1299 ईस्वी में सुल्तान की आज्ञा से उलुगखां तथा वजीर नसरत खां ने गुजरात पर आक्रमण किया। वहां का बघेल राजा कर्ण देव परास्त हुआ। वह देवगिरी की ओर भागा और उसकी रूपवती रानी कमला देवी सुल्तान के हाथ लगी। इस विजय के उपरांत मुसलमानों ने खंभात जैसे धनिक बंदरगाह को लूटा। इस लूट में प्राप्त धन में सबसे अमूल्य धन मलिक कापुर था, जो कि आगे चलकर सुल्तान का ...

What is Heat Stroke? Sign, Symptoms, Treatment & Prevention

Image
हीट स्ट्रोक  हीट स्ट्रोक, तापघात हीट स्ट्रोक, तापघात, हाइपरथर्मिया या गर्मी से संबंधित बीमारी का एक रूप है। असामान्य रूप से उच्च शारीरिक तापमान के साथ साथ नर्वस सिस्टम फ़ंक्शन में परिवर्तन सहित शारीरिक लक्षणों के साथ, गर्मी ऐंठन और गर्मी की थकावट के विपरीत, हाइपरथर्मिया के दो अन्य रूप जो कम गंभीर हैं। हीट स्ट्रोक की सही चिकित्सा न हो तो यह जानलेवा साबित हो सकता है, यदि ठीक से और तुरंत इलाज नहीं मिले तो। हीट स्ट्रोक को कभी-कभी ऊष्माघात या सूरज स्ट्रोक के रूप में भी जाना जाता है। गंभीर हाइपरथर्मिया को 104 एफ (40 डिग्री सेंटीग्रेड) या उससे अधिक के शरीर के तापमान के रूप में परिभाषित किया गया है। शरीर सामान्यतः चयापचय के परिणामस्वरूप गर्मी उत्पन्न करता है, और आमतौर पर गर्मी के दौरान त्वचा के माध्यम से या पसीने के वाष्पीकरण द्वारा गर्मी को नष्ट करता है। हालांकि, सूरज के नीचे अत्यधिक गर्मी, उच्च आर्द्रता या जोरदार शारीरिक परिश्रम में, शरीर गर्मी को पर्याप्त रूप से नष्ट नहीं कर पता है, फलस्वरूप शरीर का तापमान बढ़ता है। कभी-कभी 106 एफ (41.1 डिग्री सेंटीग्...

Hindu philosophy is a complete philosophy. हिन्दू दर्शन एक सम्पूर्ण दर्शन है।

हिन्दू दर्शन एक सम्पूर्ण दर्शन है। Along with Hindi-speaking readers, non-Hindi-speaking readers will also be able to read and translate articles in their own language. मेरा यह दृढ विश्वास है कि आज मानव जाति सभ्यता के बिल्कुल नए चरण में प्रवेश कर रही है, जिसका अत्यधिक महत्व है। इसे हम संक्रमण काल भी कह सकते हैं। इसके अलावा विज्ञान और तकनीक के आश्चर्यजनक विस्तार व फैलाव के कारण परिवर्तन की गति बहुत तेज हो गई है। जहाँ बड़े बड़े परिवर्तनों को होने में शताब्दियों का समय लग जाता था, उनको आज के परिप्रेक्ष्य में घटित होने में कुछ दशक लगते है। यहां तक ​​कि कुछ दशकों में हो रहे है। इसलिए नई परिस्थितियों से समन्वय स्थापित करने के लिए मनुष्य - चेतना को पर्याप्त समय नहीं मिल रहा है। हालांकि विज्ञान और प्रौद्योगिकी इस प्रक्रिया का आधार है। विज्ञान व प्रौद्योगिकी मानव जाति के विकास व धार्मिक परंपरा में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। उसका प्रभाव करोड़ों लोगों के दिलों और मस्तिक पर पड़ता है। वास्तव में हिंदू धर्म में मेरी दिलचस्पी न केवल हिन्दू होने की वजह से है, अपितु ये ए...

ये क्या हो रहा है कश्मीर में ? Valley on the boil.

ये क्या हो रहा है कश्मीर में ?   पिछले चार पांच रोज़ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो देख रही हूँ। हमारे कश्मीर में लोकतंत्र के महापर्व चुनाव को संपन्न करवाने के लिए भारत माता के कुछ वीर जवान अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए जा रहे है। वहां के कुछ लफंगे, दिग्भर्मित युवक जिस तरह से उन के साथ चलते चलते उनको थप्पड़ मार रहे है, गालिया दे रहे है, उनका सामान छीन रहे है। हेलमेट फेंक रहे है। लातों से मार रहे है। देखकर खून उबलने की पराकाष्ठा को पार कर गया। अपने घर में हम इतने लाचार ? वीडियो देखकर अपने आप पर गुस्सा आ रहा है। किस मजबूरी से वो जवान चला जा रहा है। उसके सिर पर मारा, उसने अपना टॉप ठीक किया फिर चलने लगा। उसके सामने से आकर किसी ने उसे जोर से लात मारी थोड़ा बचने का प्रयास किया लेकिन लात फिर भी लगी। लात लगने के बाद फिर चल दिया। लगता है कोई पिछले जन्म में पाप किया था, जिसकी सजा भुगतने के लिए सेना में भर्ती हुवा। उनके हाथों में शस्त्र हैं। लेकिन पैर कानून की बेड़ियों में जकड़े हुए है। मानवाधिकार की हथकड़ियाँ उनके हाथों में है। जब से वीडियो देखा है, बड़ी बेचैनी है। क्या करूँ ? सोशल मीडि...

वैशाख चौथ व्रत की कहानी। A story of Vaishakh Chturth.

Image
कहानी सुने  वैशाख चौथ व्रत की कहानी। एक बुढ़िया माई थी। उसके गावलियो बचलियो नाम को बेटो हो। बुढ़िया माई बेटा के लिए बारह महीनों की बारह चौथ करती। बेटा जंगल से लकड़ी लाता, दोनों माँ बेटा उनको बेचकर गुजरा करते थे। बुढ़िया माई रोजाना लकड़ियों में से दो लकड़ी अलग रख लेती, और चौथ के दिन बेटा से छुपकर बेचकर सामान लेकर आती। फिर पांच चूरमा के पिंड बनाती। एक बेटा ने खिलाती, एक आप खाती, एक चौथ माता के चढाती व दो बांट देती। एक चौथ के दिन बेटा अपनी पड़ोसन के घर गया।  उसने चूरमा के लड्डू बना रखे थे। तो उसने पूछा कि, आज क्या है, सो थे चूरमा बनाया है। पड़ोसन बोली की मैंने तो आज ही बनाया है, तेरी माँ तो हर चौथ के दिन बनावे है। तुमको आज दिया था क्या? बेटा बोला दिया तो था ,पड़ोसन बोली की तुम लकड़ियां लेकर आते हो जिसमे से तेरी माँ छुपाकर बेचकर चूरमा बनावे है। बेटा माँ के पास गया। बोला की मैं  तो इतनी मेहनत से लकड़ियाँ लेकर आता हूँ, तुम चूरमा कर के खाती हो। तुम मुझको छोड़ दो या चौथ माता को। तो बुढ़िया बोली बेटा में तो तेर...

These recruitments are in the coming days.

Image
Exam Alerts विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आने वाले दिनों में कुछ महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन होने जा रहा है। इनमें मुख्य रूप से बैंक, इंश्योरेन्स, पॉवर सैक्टर, पुलिस, एस एस सी इत्यादि मुख्य है।  1. 20 अप्रैल तक आवेदन  (अ) नेशनल इन्शुरन्स कंपनी लिमिटेड   -- प्रशासनिक अधिकारी के लिए 205 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये है। इच्छुक उमीदवार 20 अप्रैल तक आवेदन का सकते है। चयन प्रक्रिया में दो चरण होंगे। पहले चरण में 100 अंकों की प्रारम्भिक परीक्षा होगी और दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा (200 अंकों के लिए वैकल्पिक और 30 अंक के लिए वर्णानात्मक परीक्षा) होगी।  (ब) नेशनल सीड्स कारपोरेशन लिमिटेड  -- विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। 58 पदों पर भर्ती होगी। ऑफिसियल वेबसाइट www.indiaseeds.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।  (स) भारत हैवी इलेक्ट्रिक लिमिटेड   -- तिरुचिरापल्ली ने ट्रेड अप्रेंटिसशिप पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किये है। अप्रेन...